आइसीटी पर आधारित पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू

आइसीटी पर आधारित पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू
श्री बंशीधर नगर. आइसीटी विषय पर आधारित पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मर्चवार में शुक्रवार को शुरू हुआ. प्रशिक्षण जिला समन्वयक मुकेश कुमार की निगरानी में दिया जा रहा है. प्रशिक्षण की निरीक्षण करने पहुंचे जिला समन्वयक मुकेश कुमार ने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर का महत्व जानना और उसका उपयोग करना आवश्यक है. झारखंड सरकार के ज्ञानोदय योजना के तहत पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को आइसीटी लैब व स्मार्ट क्लास के अधिष्ठापन एवं संचालन का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकारी विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों को कंप्यूटर संचालन, स्मार्ट क्लास संचालन, आइसीटी लैब का स्मार्ट क्लास में उपयोग, सामान्य रख रखाव, इंटरनेट आदि के संबंध में जानकारी देना है. शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना,गढ़वा के निर्देशानुसार व एक्स्ट्रामार्क्स एजेंसी के प्रोजेक्टर मैनेजर आनंद सिंह के द्वारा इस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय मर्चवार स्कूल के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार चौबे, शिक्षक भरत प्रसाद साहू,कुमारी पुष्पा, अंजू कुमारी,चंद्रकांत सिंह,मनोज पांडेय,दीनदयाल पांडेय,उदय कुमार सिन्हा,आशा कुमारी शामिल है.प्रशिक्षण के दौरान सभी शिक्षकों को कम्प्यूटर एवं उसके उपकरण से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




