..गढ़वा : शहर के मेनरोड की दुकानों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखोें का सामान जला

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के मेन रोड में पंजाब नेशनल बैंक के बगल में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण न्यू मोबाइल हाउस, मोबाइल गार्डन व ज्योति बैग हाउस के दुकानों के छत पर भीषण आग लग गयी.
मौके पर दमकल की टीम ने पहुंचकर स्थानीय लोगोें की मदद से आग पर काबू पाया गढ़वा. गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के मेन रोड में पंजाब नेशनल बैंक के बगल में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण न्यू मोबाइल हाउस, मोबाइल गार्डन व ज्योति बैग हाउस के दुकानों के छत पर भीषण आग लग गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया. लेकिन इस आग में लाखों रुपये के सामान की क्षति पहुंची है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दुकानें में धुएं और दुकान के ऊपर छत पूरी तरह से आग की चपेट में आ गयी. इस मौके की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, उसके बाद अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया. आग लगने की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने भी साथ मिलकर सक्रियता दिखाते हुए आग पर काबू पाने में सहयोग किया. यद्यपि इस आग में काफी सामानों की क्षति बतायी गयी है. आग कैसे लगी, पुलिस प्रशासन द्वारा इसकी जांच की जा रही है. इस संबंध में विद्युत विभाग को भी मामले से अवगत कराया गया है. विभाग से विद्युत कर्मी तथा नगर परिषद के विद्युत कर्मी दोनों वहां पहुंचकर बिजली व्यवस्था को ठीक करने के प्रयास में जुटे हैं. आग बुझाने में विजय कश्यप, शंकर कश्यप, रामकुमार कश्यप, अनमोल कश्यप, अंकित कश्यप, मनीष कश्यप, राजेश कश्यप, हर्ष सीटू, शुभम केसरी, राहुल साहू, राहुल मोदनवाल, आकाश केसरी, अक्षय गुप्ता, अमर कश्यप, दिनेश कश्यप, अजित कमलापुरी, नंदकिशोर श्रीवास्तव, बृज कश्यप, रमेश कश्यप, अमन कश्यप, राहुल कश्यप,उमेश कश्यप आदि ने भी आग बुझाने में सक्रिय भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




