व्यवहार न्यायालय के बाहर मारपीट, दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
व्यवहार न्यायालय के बाहर मारपीट, दो लोग घायल

व्यवहार न्यायालय के बाहर मारपीट, दो लोग घायल

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा के व्यवहार न्यायालय के बाहर मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये. घायलों में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो शुकरा गांव निवासी सुरेंद्र साव का पुत्र मुन्ना साव व उसके चाचा नंदकिशोर साव का पुत्र नागेंद्र साव शामिल हैं. मुन्ना साव को गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में नागेंद्र साव ने बताया कि मुन्ना साव व उसकी पत्नी सरस्वती देवी के बीच चार वर्षों से न्यायालय में विवाद चल रहा है. इस दौरान दोनों के बीच तलाक भी हो गया था. इसी को लेकर वह मंगलवार को कोर्ट आया था. कोर्ट से बाहर निकालने के बाद उसके ससुराल पक्ष के गढ़वा थाना क्षेत्र के तिल्दाग गांव निवासी ससुर वीरेंद्र साव, सास शांति देवी, उसकी पत्नी सरस्वती देवी व उसके साला अखिलेश साव ने दोनों पर हमला कर दिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola