ePaper

कॉफी विद एसडीएम में इस सप्ताह दवा विक्रेता आमंत्रित

Updated at : 12 Oct 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
कॉफी विद एसडीएम में इस सप्ताह दवा विक्रेता आमंत्रित

कॉफी विद एसडीएम में इस सप्ताह दवा विक्रेता आमंत्रित

विज्ञापन

गढ़वा. सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में इस सप्ताह अनुमंडल क्षेत्र के दवा विक्रेताओं (ड्रग व्यवसायियों) को आमंत्रित किया गया है. एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि उक्त संवाद बैठक में नकली दवाओं की बिक्री, प्रतिबंधित या नशीली दवाओं की बिक्री, बिना लाइसेंस या अनुपयुक्त लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित करने और औषधि नियंत्रण संबंधी अन्य विषयों और अनियमितताओं पर चर्चा की जायेगी. साथ ही स्थानीय परिप्रेक्ष्य में इन मुद्दों के आवश्यक उपायों को लेकर सामूहिक विमर्श भी किया जायेगा. एसडीएम ने कहा कि इस सप्ताह के संवाद का उद्देश्य क्षेत्र के दवा व्यवसायियों की समस्याएं सुनना और उनके सुझाव प्राप्त करना है. उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के सभी ड्रग व दवा व्यवसायियों से अपील की है कि वे बुधवार को सुबह 11 बजे अनुमंडल कार्यालय में आयोजित कॉफी संवाद में समय निकालकर सहभागिता निभायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola