ePaper

सहिजना घाट पर डीजे पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध

Updated at : 26 Oct 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
सहिजना घाट पर डीजे पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध

समिति के सदस्यों ने लिया निर्णय, एसडीएम ने की सराहना

विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने लिया निर्णय, एसडीएम ने की सराहना प्रतिनिधि, गढ़वा सहिजना छठ सेवा समिति ने छठ घाट पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. समिति के जीतेंद्र सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर यह जानकारी साझा की. समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए गढ़वा के एसडीएम संजय कुमार ने समिति के इस पोस्ट को शेयर किया है. एसडीएम ने पोस्ट को शेयर कर लिखा कि इनसे सीखें. वहीं समिति की ओर से जीतेंद्र सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा कि गढ़वा के सभी छठ समितियों द्वारा पूर्व में लिये गये स्व संकल्प के आलोक में छठ पर्व के अवसर पर छठ सेवा समिति सहिजना ने अपने छठ घाट पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है. उम्मीद है गढ़वा के सभी आयोजन समिति, कमेटी, विभिन्न क्लब के लोग भी छठ व्रतीयों व लोगों को डीजे की ध्वनि से होने वाले विभिन्न परेशानियों के मद्देनजर पूर्व में स्वयं से लिये गये अपने अपने संकल्प के आलोक में अपने अपने छठ घाटों पर स्वतः डीजे का प्रयोग न करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola