गढ़वा में प्रमंडलीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का कार्यालय खुला

बस मालिकों की समस्याओं के समाधान में होगी सहूलियत
बस मालिकों की समस्याओं के समाधान में होगी सहूलियत प्रतिनिधि, गढवा गढ़वा अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर में शनिवार को प्रमंडलीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का शाखा कार्यालय खोला गया. इसका उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यालय खुलने से जिले के बस मालिकों की समस्याओं के समाधान में सहूलियत होगी. अब संगठन यहां सजग और सक्रिय रूप से कार्य करेगा तथा बस मालिकों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं को उठाने का अवसर मिलेगा. उन्होंने बताया कि पहले पलामू जिले से गढ़वा की सांगठनिक गतिविधियां संचालित होती थीं, लेकिन स्थानीय जरूरतों को देखते हुए अब गढ़वा में अलग से कार्यालय खोला गया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से बस मालिक यहां से सुचारू रूप से बसों का संचालन करेंगे. किसी भी समस्या के समाधान के लिए यह कार्यालय सेतु का कार्य करेगा और संगठन मिलकर समाधान की दिशा में पहल करेगा. इस मौके पर संघ के सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह, उपाध्यक्ष नागेंद्र भारती, कोषाध्यक्ष कृष्ण विजय सिंह, संतोष सिंह, राजकुमार पांडेय, विक्की जायसवाल, प्रभु दयाल सिंह, बृजेश पांडेय, दिलीप जायसवाल, पंकज तिवारी, मनीष तिवारी, बबलू दुबे, सुनील पांडेय, मुकेश सिंह, मनीष सिंह, रमेश यादव, रिशु सिंह और अशोक सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




