ePaper

जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से

Updated at : 04 Dec 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से

प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है

विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है

प्रतिनिधि गढ़वा

जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 16 दिसंबर से शुरु करने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता का आयोजन तीन ग्रुप में किया जायेगा. जूनियर वर्ग में वर्ग आठ तक के छात्र भाग ले सकते है. वहीं सीनियर वर्ग में दसवीं के छात्र शामिल हो सकते है. प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है. जबकि प्रवेश शुल्क 3500 रुपए रखा गया है. प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीम अपने 15 सदस्यीय टीम के खिलाड़ियों का दो फोटो, आधार कार्ड ,विद्यालय का बोनाफाइड प्रमाण पत्र, यू डायस कोड की छाया प्रति के साथ प्रतियोगिता के कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे व सचिव प्रिंस सोनी और ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल में जमा कर सकते हैं. प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया, जिसमें पर्यवेक्षक कमेटी के प्रमुख मुजीबुद्दीन खान को एवं अशोक कुमार दुबे, सदस्य चंद्रभूषण सिन्हा और मनीष उपाध्याय को बनाया गया. प्रतियोगिता का समापन 14 जनवरी को होगा. बैठक में संघ के उपाध्यक्ष संजय सोनी, सुशील केशरी, सिस्टर रोशना, मुजीबुदीन खान, चंद्र भूषण सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, मनीष उपाध्याय, मनोज तिवारी,मनीष पाठक, अंकित तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola