गढ़वा में अवैध शराब का सिंडिकेट को ध्वस्त करना प्राथमिकता है : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
गढ़वा में अवैध शराब का सिंडिकेट को ध्वस्त करना प्राथमिकता है : उपायुक्त

सख्ती. 24×7 अभियान चलाने का निर्देश, 32 दुकान होंगे रिन्यूअल

विज्ञापन

सख्ती. 24×7 अभियान चलाने का निर्देश, 32 दुकान होंगे रिन्यूअल

प्रतिनिधि, गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव ने शुक्रवार को समाहरणालय में उत्पाद विभाग के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि राजस्व संग्रह के साथ-साथ जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट को ध्वस्त करना प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले की सीमाओं और प्रमुख सड़कों पर 24×7 जांच अभियान चलाया जाये, ताकि अवैध परिवहन पर पूर्ण अंकुश लग सके.

समीक्षा के दौरान विभाग ने बताया कि फरवरी 2026 तक राजस्व वसूली की स्थिति संतोषजनक रही है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों के सापेक्ष हुई. प्रगति पर उपायुक्त ने संतोष जताया. साथ ही कहा कि 2026-27 के लिए 41 खुदरा उत्पाद दुकानों में से 32 के नवीनीकरण हेतु आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. शेष नौ दुकानों की बंदोबस्ती मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद शुरू की जायेगी. बैठक में एसडीएम संजय कुमार, डीएसपी यशोधरा, जिला उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव, उत्पाद पदाधिकारी निर्मल मरांडी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. वहीं कई थाना प्रभारी और अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े.

मंदिर व स्कूलों के पास की दुकानों पर पैनी नजर

उपायुक्त ने सामाजिक संवेदनशीलता को देखते हुए निर्देश दिया कि मंदिरों, धार्मिक स्थलों और विद्यालयों के आसपास संचालित दुकानों का नियमित निरीक्षण हो. उन्होंने चेतावनी दी कि इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जायेगी. अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को रोकने के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया है. मुख्य सड़कों पर स्थित ढाबों और लाइन होटलों की औचक जांच की जायेगी. उपायुक्त ने कहा कि अवैध कारोबारियों की सटीक लोकेशन ट्रेस कर लक्षित छापेमारी की जाये.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola