योग प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में डीएवी हेहल अव्वल

Updated:
विज्ञापन
योग प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में डीएवी हेहल अव्वल

योग प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में डीएवी हेहल अव्वल

विज्ञापन

प्रतिनिधि गढ़वा. बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल फरठिया में चल रही डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल चेस व योगा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ. योग प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी हेहल पहले, डीएवी गढ़वा दूसरे व डीएवी डाल्टनगंज की टीम तीसरे स्थान पर रही. वहीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के डीएवी हेहल, रांची के प्रणव झा रहे. वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी लोहरदगा प्रथम, डीएवी गुमला द्वितीय व डीएवी डाल्टनगंज की टीम तीसरे स्थान पर रही. डीएवी हेहल के हर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे. अंडर-19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर डीएवी हेहल, द्वितीय पर डीएवी लोहरदगा व तृतीय स्थान पर डीएवी गढ़वा की टीम रही. जबकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी डीएवी हेहल के अनिकेत दत्ता को चुना गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैशर रजा उपस्थित थे. समारोह का संचालन शिक्षक डॉ शंभु कुमार तिवारी एवं ममता तिवारी ने किया. अंडर-14 बालिक वर्ग में डीएवी खलारी ने मारी बाजी योग के अंडर-14 व अंडर-17 बालिका वर्ग में डीएवी खलारी की टीम ने बाजी मारी. सृष्टि कुमारी और सिमरन कौर को सर्वश्रेष्ठ प्लेयर के रूप में चुना गया. वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में डीएवी लोहरदगा की पहले स्थान पर रही. आनंदी कुमारी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी. आर्टिस्टिक योग में ये रहे सफल आर्टिस्टिक योग प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका रीचा चौबे पहले स्थान पर रही. अंडर-14 बालक वर्ग में विनीत राज ने पहला स्थान हासिल किया. अंडर-17 बालक वर्ग में राजपाल पहले स्थान पर रहे और अंडर-19 बालक वर्ग अभिज्ञान तिवारी ने पहला स्थान हासिल किया. शतरंज में डीएवी हेहल प्रथम शतरंज के अंडर-14,17 व 19 बालक वर्ग में डीएवी हेहल पहले स्थान पर रही. अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान डीएवी लोहरदगा को मिला. अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रथम डीएवी हेहल ने बाजी मारी और अंडर-19 बालिका वर्ग में पहला स्थान डीएवी लोहरदगा को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola