जिप सदस्य ने लोगों को दी ईद की मुबारकबाद

Updated:
विज्ञापन
जिप सदस्य ने लोगों को दी ईद की मुबारकबाद

जिप सदस्य ने लोगों को दी ईद की मुबारकबाद

विज्ञापन

भवनाथपुर. ईद के अवसर पर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी. रंजनी शर्मा के साथ भवनाथपुर पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार ठाकुर, प्रखंड सदर अख्तर अंसारी व समाजसेवी रेखा देवी भी मौजूद थीं. सभी ने मिलकर गांव-गांव जाकर लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी. इस अवसर पर रंजनी शर्मा ने महिलाओं से संवाद उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए उनका शिक्षित और सशक्त होना जरूरी है. उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, आत्मनिर्भर बनने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola