गंगा-जमुनी तहजीब का दिखा संगम, साथ सेवइयां खायी

Updated:
विज्ञापन
गंगा-जमुनी तहजीब का दिखा संगम, साथ सेवइयां खायी

गंगा-जमुनी तहजीब का दिखा संगम, साथ सेवइयां खायी

विज्ञापन

केतार (गढ़वा):प्रखंड के बेलाबार-नावाडीह में इस्लाहुल मुस्लमिन अंजुमन कमेटी ने शनिवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया. बेलाबार स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गयी. नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. इस अवसर पर क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा संगम देखने को मिला. हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एक साथ बैठकर सेवइयां खाते और एक-दूसरे को पर्व की बधाई देते नजर आये. समाज के संपन्न लोगों ने गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच खैरात बांटी, वहीं बच्चों को ईदी दी गयी. मौके पर मुख्य रूप से मुखिया मूंगा साह, पंकज सिंह, महेंद्र पाल, छोटन सदर, शमीम अंसारी, सेक्रेटरी असीम अंसारी, अल्ताफ अंसारी, मेराजुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola