ePaper

समयबद्ध रूप से कार्य को करे पूर्ण

Updated at : 13 Oct 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
समयबद्ध रूप से कार्य को करे पूर्ण

धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना की हुई समीक्षा

विज्ञापन

धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना की हुई समीक्षा गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में पीएम जनमन योजना एवं धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना की समीक्षात्मक बैठक जिला सभागार में संपन्न हुई. बैठक में दोनों योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी तथा संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये. बैठक के दौरान पीएम जनमन योजना के अंतर्गत पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह) बहुल क्षेत्रों में संचालित प्रमुख बिंदुओं मल्टी पर्पस सेंटर निर्माण, जनमन आवास, ग्रामीण सड़क निर्माण, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, मोबाइल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, ऑन-ग्रिड व ऑफ-ग्रिड विद्युतीकरण, टेलीकॉम कनेक्टिविटी, बंधन विकास केंद्र, कृषि कार्य और आदिकर्मयोगी अभियान पोर्टल एंट्री आदि की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के तहत वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक पांच वर्षों की अवधि में 17 मंत्रालयों की 25 से अधिक योजनाओं का क्रियान्वयन सैचुरेशन मोड में किया जायेगा. इसका उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है. उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, विद्युतीकरण, मोबाइल कनेक्टिविटी, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आयुष्मान भारत कार्ड, उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन, आधार कार्ड निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, छात्रावास एवं क्लासरूम निर्माण, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, ट्राइबल मार्केटिंग सेंटर सहित 25 से अधिक योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों को सैचुरेशन मोड में उपलब्ध कराया जायेगा. उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करें, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ जनजातीय समुदायों तक पहुंच सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola