कॉफी विद एसडीएम: झारखंड के एक अधिकारी की अनोखी पहल, कॉफी पर ये किए जाएंगे आमंत्रित

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा के एसडीएम संजय कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ‘कॉफी विद एसडीएम’ साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. इसके जरिए वे हर सप्ताह अलग-अलग समूह को कॉफी पर आमंत्रित करेंगे और संवाद के साथ गढ़वा की बेहतरी के लिए सुझाव भी मांगेंगे.

विज्ञापन

गढ़वा: गढ़वा के सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने प्रशासनिक निर्णय में सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की है. उन्होंने ‘कॉफी विद एसडीएम’ साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनायी है. इसके तहत वे हर सप्ताह किसी समूह के सदस्यों को अपने यहां कॉफी पर आमंत्रित करेंगे और उस समूह से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के अलावा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में उनसे सुझाव भी मांगेंगे. इसी बुधवार (सुबह 11-12 बजे) से इसकी शुरुआत की जा रही है. पेंशनर समाज के लोग आमंत्रित किए जाएंगे.

विज्ञापन

कॉफी विद एसडीएम शुरू करने की क्या है वजह?


गढ़वा के सदर एसडीएम ने कहा कि अपने शहर और जिले को हर दृष्टिकोण से बेहतर बनाने के लिए नागरिकों में यह अहसास कराना जरूरी होता है कि यह गांव, शहर, जिला उनका अपना है. प्रशासनिक निर्णयों में उनकी भी भागीदारी है‌. जब लोगों में अपना सा अहसास होगा तो हर कोई खुद से शुरुआत कर गांव, शहर और जिले को बेहतर बनाने को आगे आएगा. लोग अभी भी उनके पास आते हैं, परंतु अक्सर संकोच करते हुए अपनी बात कहते हैं. झिझक की वजह से पूरी तरह खुल कर नहीं बोल पाते. कई बार शिकायत करते हुए बायस्ड भी हो जाते हैं. इसलिए नागरिकों से अनौपचारिक मुलाकात के लिए कॉफी विद एसडीएम शुरू किया जाएगा.

कार्यक्रम में किन लोगों को आमंत्रित किया जाएगा?


एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में हर सप्ताह समाज के अलग-अलग समूह जैसे कभी पेंशनर समाज के लोगों को, कभी व्यवसायियों को, कभी छात्रों को, कभी किसानों को, कभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को तो कभी पंचायत प्रतिनिधियों समेत अन्य समूह को इस साप्ताहिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा. कार्यक्रम में उनसे निजी शिकायतों के अलावा प्रशासनिक बेहतरी के लिए सुझाव लिए जाएंगे. कॉफी के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान गढ़वा क्षेत्र की बेहतरी के लिए कुछ बेहतर सुझाव भी सामने निकल कर आएंगे जो यहां के सर्वांगीण विकास और समरसता को नई दिशा दे सकते हैं.

हेल्पलाइन से भी लोगों के साथ बढ़ रहा है जुड़ाव


एसडीएम ने कहा कि पिछले सप्ताह शुरू हुई एक घंटे की फोन हेल्पलाइन से भी यहां के आम नागरिकों के साथ संवाद बढ़ा है. कई लोगों की समस्याएं त्वरित हल हुई हैं. हेल्पलाइन की तरह इस प्रस्तावित साप्ताहिक कार्यक्रम से भी बेहतर परिणाम की उम्मीद है.

Also Read: झारखंड विधानसभा सत्र में विपक्ष को घेरने की बनी रणनीति, सीएम हेमंत सोरेन बैठक में विधायकों से क्या बोले?

Also Read: झारखंड विधानसभा चुनाव में क्यों हारी आजसू पार्टी, समीक्षा कर क्या बोले सुदेश कुमार महतो?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola