बहाली के नाम पर ठगी करने वाला चौकीदार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बहाली के नाम पर ठगी करने वाला चौकीदार गिरफ्तार

बहाली के नाम पर ठगी करने वाला चौकीदार गिरफ्तार

विज्ञापन

फर्जी विज्ञापन दिखाकर युवकों से हजारों रुपये ठगे, पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल प्रतिनिधि, गढ़वा पुलिस विभाग में तैनात एक चौकीदार ने ही बहाली के नाम पर बेरोजगार युवकों को अपना शिकार बना लिया. मामला गढ़वा थाने का है, जहां कार्यरत एक चौकीदार द्वारा युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपित की पहचान शहर के नगवां मोहल्ला निवासी राजू पासवान (पिता शिव राम) के रूप में हुई है, जो गढ़वा थाना में चौकीदार के पद पर ही तैनात हैं. राजू ने चौकीदार बहाली का एक फर्जी विज्ञापन तैयार किया था. इस फर्जी कागजात में ड्यूटी ज्वाइन करने की तारीख तक अंकित थी, जिसे दिखाकर वह युवकों को झांसे में लेता था. जिन युवकों से की वसूली की गयी उसमें शिवा कुमार (सोनपुरवा) से नकद और फोन-पे के माध्यम से कुल 14,200 रुपये लिये गये. मिथिलेश व पंकज (सुखबाना) नंदलाल दास के इन दोनों पुत्रों की बहाली के नाम पर 50 हजार की डिमांड की गयी थी, जिसमें से 19,400 रुपये एडवांस के तौर पर वसूले गये. वहीं धनंजय कुमार (सुखबाना) से भी नौकरी के नाम पर 5,000 रुपये वसूले ठगी का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित शिवा कुमार ने बहाली से संबंधित कागजात किसी अन्य व्यक्ति को दिखाए. कागजात के फर्जी होने की पुष्टि होते ही शिवा के होश उड़ गये. उसने तुरंत गढ़वा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज की और आरोपित राजू पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola