क्रिसेंट पब्लिक स्कूल का मना स्थापना दिवस
Updated at : 23 Jan 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन

क्रिसेंट पब्लिक स्कूल का मना स्थापना दिवस
विज्ञापन
मेदिनीनगर. पांकी रोड रेड़मा स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल का शुक्रवार को स्थापना दिवस मनाया गया. स्थापना दिवस के साथ सरस्वती पूजा महोत्सव व नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ आरपीएम शैक्षणिक संस्था के निदेशक विनोद कुमार मिश्र, प्राचार्या संगीता सिंह सहित कई शिक्षकों ने किया. मौके पर विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि स्कूल कि स्थापना का उद्देश्य सभी बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान करना है, ताकि बच्चे आज के आधुनिक युग में कदम मिलाकर चल सके. कार्यक्रम के दौरान स्वागत गान, मां सरस्वती की वंदना व बच्चों द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. देश के स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित की गयी. कार्यक्रम में शिक्षक तनीषा सिंह, रानी सिंह, चांदनी, प्रीति, मुकेश सिंह, दिलीप तिवारी, राकेश कुमार वर्मा, अशोक कुमार, अभिषेक पांडेय, नरेंद्र तिवारी, सीमा सिंह, विनिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया. मंच संचालन शार्दुल सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन दिलीप तिवारी ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




