ePaper

अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगवायें व्यवसायी

Updated at : 11 Oct 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगवायें व्यवसायी

एसपी चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ की बैठक

विज्ञापन

एसपी चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ की बैठक प्रतिनिधि, गढ़वा पर्व और त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गढ़वा पुलिस पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगी. शनिवार को इस विषय को लेकर गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों के साथ बैठक की और फीडबैक लिया. एसपी अमन कुमार ने कहा कि चैंबर के सुझावों पर काम किया जायेगा, लेकिन सुरक्षा के मुद्दे पर आम जनता की सजगता भी आवश्यक है. उन्होंने व्यवसायियों से आग्रह किया कि अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं, ताकि शहर में सुरक्षा का बेहतर माहौल बना रहे. बैठक में गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बबलू पटवा ने पुलिस अधीक्षक की इस पहल की सराहना की और कहा कि शहर में सुरक्षा बनाए रखने में गढ़वा चैंबर के सदस्यों के साथ सभी व्यवसायी सहयोगात्मक भूमिका निभायेंगे. बैठक में एसडीपीओ नीरज कुमार, थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, चैंबर अध्यक्ष बबलू पटवा और अन्य सदस्य नंद कुमार गुप्ता, मनीष कमलपुरी, आदित्य प्रकाश, अजय केशरी, ज्योति प्रकाश, पूनम, चंद्र कास्यंकार, बाबा कमलेश, राकेश पाल, अजय कमलापुरी, राजकुमार सोनी आदि उपस्थित थे. चैंबर ने एसपी के समक्ष जो बातें रखीं गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पर्व के दौरान गढ़वा बाजार, अग्रवाल मोहल्ला, कपड़ा पट्टी, नमक पट्टी, चौघराना बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का अनुरोध किया. चैंबर के सुझाव पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने इन चिन्हित स्थलों पर बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया, ताकि पर्व और त्योहार के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाये रखी जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola