ePaper

विदेशी उत्पादों का बहिष्कार कर लोकल का उपयोग करें : घुरन राम

Updated at : 12 Oct 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी उत्पादों का बहिष्कार कर लोकल का उपयोग करें : घुरन राम

विदेशी उत्पादों का बहिष्कार कर लोकल का उपयोग करें : घुरन राम

विज्ञापन

गढ़वा. भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा की अध्यक्षता में मेराल प्रखंड के अरंगी गांव में स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के तहत रैली निकाली गयी और लोकल खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान अयोध्या बिंद को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घुरन राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर लोकल उत्पादों को अपनाने से रोजगार बढ़ेगा और देश आत्मनिर्भर बनेगा. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है. सुरज गुप्ता ने कहा कि लोकल सामानों के प्रयोग से देश का धन देश में रहेगा. इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मथुरा पासवान, मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन, अद्याशंकर पाण्डेय, टिंकु गुप्ता, कृष्णा कुशवाहा, गायत्री देवी, जितेन्द्र चंद्रवंशी, मनोज जायसवाल, रुपु महतो, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, राजेन्द्र गुप्ता, रोहित कुमार, नरेश सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola