रक्तदान से बढ़कर कोई मानव सेवा नहींः डॉ माहेरू
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 14 Jun 2026 9:05 PM
रक्तदान से बढ़कर कोई मानव सेवा नहींः डॉ माहेरू
प्रतिनिधि, गढ़वा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को गढ़वा सदर अस्पताल परिसर में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम उद्घाटन एसडीएम संजय कुमार पांडे ने किया, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ माहेरु यामिनी ने की. इस दौरान 21 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. साथ ही चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलायी. कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने संकल्प लिया कि देश में रक्त की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वे अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों, सहयोगियों तथा आम लोगों को स्वैच्छिक एवं अवैतनिक रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करेंगे. उपाधीक्षक डॉ माहेरु यामिनी ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की. कार्यक्रम में डॉ अरशद अंसारी, डॉ प्रतिमा कुमारी, डॉ प्रशांत प्रमोद, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ विकास केसरी, विमलेश कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, अरुणजय द्विवेदी, बबलू द्विवेदी, फईम अंसारी, संदेश कुमार, रंजू बाला, सोनम कुमारी, खुशबू कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










