भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए रेखा गुप्ता को दिया समर्थन

Updated:
विज्ञापन
भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए रेखा गुप्ता को दिया समर्थन

भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए रेखा गुप्ता को दिया समर्थन

विज्ञापन

श्री वंशीधर नगर. नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान गढ़वा भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा ने श्री वंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रेखा गुप्ता के सर्मथन की आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने बताया कि सर्मथन के लिए पार्टी के पास कुल छह आवेदन आये थे, लेकिन नेतृत्व ने व्यापक विचार-विमर्श और संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए रेखा गुप्ता को समर्थन देने का फैसला किया. जिलाध्यक्ष ने उन कार्यकर्ताओं से विशेष अपील की जिन्होंने नामांकन की तैयारी की थी या पर्चा लिया था. जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है. व्यक्तिगत मतभेदों को किनारे रखकर सभी कार्यकर्ता रेखा गुप्ता की जीत सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भाव से जुट जायें. भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी. उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिला, तो नगर पंचायत में विकास के नये आयाम स्थापित किये जायेंगे और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, बबलू पटवा, राजीव रंजन तिवारी, शैलेश चौबे, कनिष्क कुमार, जितेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola