बाइक ने गाय को मारी टक्कर, बाइक सवार व गाय दोनों की मौत

बाइक ने गाय को मारी टक्कर, बाइक सवार व गाय दोनों की मौत
भवनाथपुर-श्रीबंशीधर नगर मुख्य पथ पर बजाज शो रूम के सामने शुक्रवार की रात हुई बाइक दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत युवक श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोलझिंकी निवासी शोभी चंद्रवंशी का पुत्र राकेश चंद्रवंशी (29 वर्ष) बताया गया है. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भवनाथपुर पुलिस ने उसे घटनास्थल से उठाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शनिवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा है. बताया गया कि राकेश चंद्रवंशी बाइक से शुक्रवार की रात अपने घर कोलझिंकी गांव से उत्तरप्रदेश के कोण थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनरवा गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था. तभी ब्लॉक गेट से आगे बजाज शो रुम के समीप उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गयी. उसने सड़क किनारे बंधी हुई गाय में जोरदार टक्कर मारा. इससे गंभीर चोट लगने से राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक की जोरदार टक्कर से गाय की भी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल परिसर पहुंचे. इस दौरान मृतक के परिजनों के चीत्कार से पूरे अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










