14 विद्यालयों के 256 छात्रों के बीच किया साइकिल का वितरण

14 विद्यालयों के 256 छात्रों के बीच किया साइकिल का वितरण
बड़गड़. प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र व छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शांति देवी, उप प्रमुख दीपिका खलखो, पंचायत समिति सदस्य जूली तिर्की, ललिता देवी, विषैला देवी, कल्याण पदाधिकारी आरियल कच्छप ने इस दौरान 14 विद्यालयों के 256 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया. मौके पर प्रमुख शांति देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को योजना से प्राप्त साइकिल से स्कूल जाने में समय की काफी सहूलियत होगी. वितरण के दौरान प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आरियल कच्छप ने बताया कि कुछ अन्य विद्यालयों के छात्रों के बीच भी जल्द हीसाइकिल का वितरण किया जायेगा. मौके पर शिक्षक अजय कुमार मिंज, विद्यानंद कुजूर, मुकेश लकड़ा, ब्रह्मदेव सिंह, सुनील गुप्ता, रविंद्र सिंह, उपकारता बाखला, रॉबर्ट तिर्की आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




