ePaper

नौटंकी न करें भानु, क्रशर प्लांट उनके ही कार्यकाल में हुआ नीलाम : अनंत प्रताप

Updated at : 23 Nov 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
नौटंकी न करें भानु, क्रशर प्लांट उनके ही कार्यकाल में हुआ नीलाम : अनंत प्रताप

नौटंकी न करें भानु, क्रशर प्लांट उनके ही कार्यकाल में हुआ नीलाम : अनंत प्रताप

विज्ञापन

गढ़वा. भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा सोशल मीडिया पर लगाये गये आरोपों पर पलटवार किया है. भानु प्रताप शाही के द्वारा उठाये गये सवाल को विधायक ने को नौटंकी करार देते हुए उन्हें अपने 15 साल के कार्यकाल की घोषणाओं पर जवाब देने की चुनौती दी है. विधायक ने कहा कि भानु के कार्यकाल में क्षेत्र का क्रशर प्लांट नीलाम हुआ. इसके साथ ही, घघरा माइंस और तुलसीदामर खादान जैसे महत्वपूर्ण संस्थान भी बंद हो गये. विधायक अनंत देव ने शाही से पूछा कि सीमेंट फैक्ट्री और खुटिया माइंस कहां खुला? नगर उंटारी जिला और भवनाथपुर अनुमंडल क्यों नहीं बना? अनंत प्रताप देव ने कहा कि पावर प्लांट के मामले पर पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा में पहली बार उन्होंने ही भवनाथपुर में पावर प्लांट का मामला उठाया था. इस मुद्दे को सरकार ने 2017 व 2019 में पावर प्लांट के प्रस्तावित स्थल को माइनिंग क्षेत्र घोषित कराकर निरस्त करा दिया था. इसकी दस्तावेज हमारे पास है. विधायक ने कहा कि इस निरस्तीकरण के बावजूद वह लगातार नौजवानों के रोजगार के लिए प्लांट लगाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र में भानु प्रताप शाही की पार्टी की सरकार होने के बावजूद नौजवानों के रोजगार की व्यवस्था नहीं करने पर भी सवाल उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola