महिला को अज्ञात युवक ने जबरन कीटनाशक पिलाया

Updated:
विज्ञापन

महिला को अज्ञात युवक ने जबरन कीटनाशक पिलाया

विज्ञापन

गढ़वा. डंडई थाना क्षेत्र के तसरार गांव में रविवार को खेत में काम कर रही एक महिला को अज्ञात युवक ने जबरन कीटनाशक पिला दिया. पीड़िता की पहचान 25 वर्षीय सबाना खातून (पति फरीद अंसारी, ग्राम तसरार निवासी ) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में महिला के परिजनों ने बताया कि सबाना खातून अपने खेत पर काम करने गयी थी, जहां उसके साथ उसके दो छोटे बच्चे भी थे. इसी दौरान वहां बाइक से एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा, जिसने हेलमेट, काला चश्मा और मास्क लगा रखा था. युवक ने महिला को पकड़ कर जबरन कीटनाशक पिला दिया और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद महिला की आठ वर्षीय बच्ची ने अपने दादा को कॉल कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजनों ने महिला को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति खतरे से बाहर है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola