ePaper

उल्लासपूर्वक मनाया गया भाई दूज, बहनों ने भाइयों की दीर्घायु के लिए की पूजा

Updated at : 23 Oct 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
उल्लासपूर्वक मनाया गया भाई दूज, बहनों ने भाइयों की दीर्घायु के लिए की पूजा

उल्लासपूर्वक मनाया गया भाई दूज, बहनों ने भाइयों की दीर्घायु के लिए की पूजा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल देखने को मिला. बहनों ने अपने भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की. बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी, मिष्ठान खिलाया और रक्षा सूत्र बांधकर स्नेह व आशीर्वाद का प्रतीक प्रस्तुत किया. वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर स्नेह और जिम्मेदारी का वचन निभाया. घर-घर में उत्सव का माहौल, बाजारों में रही रौनक शहर के विभिन्न मोहल्लों सहीजना, चिनिया रोड, पुरानी बाजार, अग्रवाल मोहल्ला, कलवार मोहल्ला, गढ़ीदेवी मोहल्ला, खादी बाजार सहित कई क्षेत्रों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा. बाजारों में मिठाई, पूजा सामग्री, नारियल और उपहार की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही. बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. समूह में हुई पूजा-अर्चना, गूंजे पारंपरिक गीत नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पिंकी केसरी ने अपने आवास पर परिवार और मोहल्ले की महिलाओं के साथ समूह में पूजा-अर्चना की. इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाये और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर जिलेभर में आपसी प्रेम, भाईचारा और पारिवारिक एकता की झलक देखने को मिली. छठ पर्व के समीप होने से शहर का माहौल पूरी तरह धार्मिक और उल्लासपूर्ण बना रहा. भाई दूज का यह पावन पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने वाला उत्सव साबित हुआ. इस मौके पर मुख्य रूप से शीतल केसरी, सिंपी कुमारी, जानवी कुमारी, नैंसी कुमारी, राधा कुमारी, पिंकी केसरी, आरती केसरी, पल्लवी कुमारी, वर्षा केसरी, श्रेया कुमारी, सलोनी कुमारी, दिव्या केसरी, अर्चना केसरी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola