तक्कुशाह दाता के सालान उर्स पर कव्वाली का श्रोताओं ने उठाया लुत्फ

Updated:
विज्ञापन
तक्कुशाह दाता के सालान उर्स पर कव्वाली का श्रोताओं ने उठाया लुत्फ

तक्कुशाह दाता के सालान उर्स पर कव्वाली का श्रोताओं ने उठाया लुत्फ

विज्ञापन

रंका. अनुमंडल मुख्यालय स्थित हजरत तक्कुशाह दाता के सालाना उर्स के मौके पर मजार परिसर में कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फीता काटकर किया. इस दौरान उन्होंने मजार पर चादरपोशी कर क्षेत्र के अमन-चैन की दुआ मांगी. इस मौके पर दिल्ली के दिलबर मेराज और उत्तर प्रदेश के आसिफ सुल्तानी के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला. दोनों फनकारों ने अपनी गायकी और कलाम से समां बांध दिया, जिसका उपस्थित जायरीन और श्रोताओं ने भरपूर लुत्फ उठाया. देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सूफियाना कलामों की गूंज बनी रही. इस मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि कव्वाली मानसिक शांति और सकारात्मक बदलाव लाते हैं. उन्होंने रंका की धरती की सराहना करते हुए कहा कि यहां राम और रहीम का अनूठा संगम दिख रहा है. एक तरफ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की शोभायात्रा निकल रही है, तो दूसरी तरफ तक्कुशाह दाता का उर्स मनाया जा रहा है. मौके पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष मो सलीम, मो परवेज, मो फिरोज, मो नजीर, शाह मोहम्मद खान, मदन खान, गुडडू सिद्दीकी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola