विधवा महिला एवं उसकी बेटी के साथ मारपीट

Updated at : 05 May 2024 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
विधवा महिला एवं उसकी बेटी के साथ मारपीट

विधवा महिला एवं उसकी बेटी के साथ मारपीट

विज्ञापन

रमना थाना क्षेत्र के छपरदागा गांव में शनिवार को एक विधवा महिला एवं उसकी बेटी को पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलों में स्व जोखू प्रसाद यादव की पत्नी विमला कुंवर एवं उसकी पुत्री प्रियंका कुमारी शामिल हैं. दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. विमला कुंवर ने बताया कि वर्ष 2008 में उसके पति की मौत के बाद पड़ाेसियाें द्वारा उसकी जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है. गांव के प्रदीप यादव, अयोध्या यादव, प्रमोद यादव, आनंद देव यादव, सच्चिदा यादव, महेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, अजय यादव व प्रताप यादव उनके पूरे परिवार की हत्या कर संपत्ति हड़प लेने की साजिश कर रहे हैं. पहले भी कई बार घर पर पथराव तथा मारपीट की घटना हुई है. लेकिन पुलिस के पास शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. उसने बताया कि शनिवार की रात उक्त लोगों ने उसके घर में आकर उसके साथ एवं उसकी बेटी प्रियंका के साथ मारपीट की. इसके बाद प्रियंका को वहां से उठाकर ले गये. रात में पुलिस ने खोजबीन कर प्रियंका को घर से दो किमी दूर बेहोशी की हालत में एक खेत में पाया. इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया. उसने बताया कि उसके परिवार के लोग भयभीत हैं, उनके भय से पुत्र अशोक यादव एवं दूसरी बेटी संध्या कुमारी घर छोड़ कर रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं. उनलोगों के साथ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है. उसने बताया कि वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola