ePaper

दिनभर बंद रहा परती-कुशवानी का आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Updated at : 13 Oct 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
दिनभर बंद रहा परती-कुशवानी का आयुष्मान आरोग्य मंदिर

दिनभर बंद रहा परती-कुशवानी का आयुष्मान आरोग्य मंदिर

विज्ञापन

केतार. केतार प्रखंड के आदिवासी बहुल परती-कुशवानी पंचायत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर सोमवार को दिनभर रहा. फोन से संपर्क करने पर यहां प्रतिनियुक्त एएनएम व सीएचओ ने बताया कि कार्यालय व बैंक के कार्य से वे बाहर गये हुए हैं, जिस कारण आरोग्य मंदिर बंद है. जबकि ग्रामीणों ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अनियमित रूप से संचालन से यहां मरीजों का आना कम हो गया है. प्रसव के लिए महिलाओं को बाहर ले जाना पड़ता है. ऐसी स्थिति में सरकार के द्वारा अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की बात को स्वास्थ्य कर्मी ठेंगा दिखा रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर हम लोगों के लिए एक मात्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर है. ऐसे में विभाग के द्वारा इस सुचारू रूप से संचालित कराया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola