शहर में ट्रैफिक का नया रूट चार्ट लागू, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Updated:
विज्ञापन
शहर में ट्रैफिक का नया रूट चार्ट लागू, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

रामनवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

विज्ञापन

रामनवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव प्रतिनिधि, गढ़वा रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. गढ़वा शहर में शुक्रवार (27 मार्च) सुबह 10 बजे से शनिवार (28 मार्च) रात एक बजे तक शहर के भीतर बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है. साथ ही प्रशासन ने शहर के लिए नया रूट चार्ट भी लागू किया है. जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने के लिए नये रूट चार्ट का पालन करें. उन्होंने लोगों से यातायात व्यवस्था का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. कहां रुकेंगी गाड़ियां: एक नजर में पर्व के दौरान जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों को निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पड़ाव (पार्किंग) स्थल निर्धारित किये गये हैं. श्री वंशीधर नगर की ओर से आने वाली बसें कल्याणपुर ओवरब्रिज पर रुकेंगी, जबकि छोटी गाड़ियां टाउन हॉल मैदान तक ही आ सकेंगी. रंका एवं छत्तीसगढ़ की ओर से आने वाली बसों के लिए नारायणपुर ओवरब्रिज के पास पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. छोटी गाड़ियां टंडवा मोड़ तक ही आ पायेंगी. मझिआंव-कांडी मार्ग से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को कर्बला मैदान से आगे जाने की इज्जात नहीं है. रेहला की ओर आने वाले वाहन गढ़वा बस स्टैंड से आगे नहीं जा पायेंगे. पलामू की ओर से आने वाली बसों को हूर मोड़ तक जा सकेंगी. हालांकि, बस स्टैंड जाने वाली बसों को डेंटल कॉलेज मोड़ होकर जाने का विकल्प दिया गया है. छोटी गाड़ियां टंडवा मोड़ तक जा सकेंगी. प्रमुख पाबंदियां और डायवर्जन नो-एंट्री: चिरियां की ओर से आने वाले वाहनों को कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास ही रुकना पड़ेगा. रंका मोड़ ब्लॉक: सहिजना की ओर से आने वाले वाहनों को रंका मोड़ की तरफ जाने की अनुमति नहीं है. चिह्नित ऑटो स्टैंड: -शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए कर्बला मैदान, टाउन हॉल मैदान और टंडवा चौक को विशेष रूप से ऑटो स्टैंड के लिए चिह्नित किया गया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola