जीएसटी कम होने के बाद अधिक रेट लेनेवालों पर होगी कार्रवाई : वीडी राम
Updated at : 27 Sep 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन

पलामू सांसद ने जीएसटी रिफॉर्म के बाद दुकानदारों को दी चेतावनी
विज्ञापन
पलामू सांसद ने जीएसटी रिफॉर्म के बाद दुकानदारों को दी चेतावनी
प्रतिनिधि, गढ़वा पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने शनिवार को गढ़वा परिसदन में कहा कि जीएसटी सुधार महज नीतिगत बदलाव नहीं, बल्कि मोदी सरकार की बड़ी पहल का नतीजा है. नयी व्यवस्था से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा. सांसद ने चेतावनी दी कि जीएसटी घटने के बाद भी यदि कोई दुकानदार पुराने रेट पर सामान बेचेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल 5 और 18 प्रतिशत के दो मुख्य टैक्स स्लैब रखे गये हैं, जबकि सिगरेट और तंबाकू पर 40 प्रतिशत जीएसटी लागू है. मध्यम वर्ग को राहत देते हुए टैक्स में 12 लाख रुपये तक की छूट दी गयी है. दूध, पनीर और दही को टैक्स फ्री किया गया है. किराना पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत और दवा पर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है. ऑटोमोबाइल सेक्टर, इंश्योरेंस और कृषि सामग्री पर भी टैक्स कम किया गया है. सांसद ने दावा किया कि अब ऑटो पंजीयन तीन दिन में होने लगा है और 90 प्रतिशत रिटर्न तत्काल प्राप्त हो रहे हैं. देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं. प्रेस वार्ता में अलखनाथ पांडेय, भोला चंद्रवंशी, सूरज कुमार गुप्ता, रघुराज पांडेय, जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, प्रमोद चौबे, अंजनी तिवारी, संजय ठाकुर, मुकेश चोबे, इंद्रमणि जायसवाल और विजयकांत ओझा उपस्थित थे. 24 गुना बढ़ा है निर्यातसांसद ने बताया कि निर्यात 24 गुना बढ़ा है और घरेलू उत्पादों का 34 प्रतिशत हिस्सा अब तेजी से विदेशों में निर्यात हो रहा है. यूपीए सरकार की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौर में कॉस्मेटिक, रेस्टोरेंट और चॉकलेट पर 30 प्रतिशत टैक्स था, जबकि अब टीवी और चॉकलेट पर 18 प्रतिशत तथा कई वस्तुओं पर केवल 5 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है. सेनेटरी पैड को टैक्स फ्री कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




