चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
मझिआंव. मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के नीचे अन्नपूर्णा होंडा बाइक शो रूम से बीते 11 सितंबर को हुई बाइक चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. चोरी की बाइक के साथ रेहला थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मझिआंव पुलिस को सौंप दिया है. गिरफ्तार आरोपी पुष्पेंद्र कुमार पनिका मध्य प्रदेश के सिंगरौली का रहने वाला है. बाइक शोरूम के प्रोपराइटर अनिल कुमार साव से मिली जानकारी के अनुसार 11 सितंबर को शोरूम से एक बाइक गायब थी. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को बाइक की चोरी करते देखा गया. इसके बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इधर पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेहला पुलिस ने आरोपी को बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए पकड़ा था. पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात कबूल कर ली. इसके बाद रेहला पुलिस ने तुरंत मझिआंव थाना को सूचना दी और आरोपी समेत बाइक को सौंप दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




