ePaper

सीआरपीएफ जवान को नम आंखों से दी विदाई

Updated at : 23 Oct 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान को नम आंखों से दी विदाई

सीआरपीएफ जवान को नम आंखों से दी विदाई

विज्ञापन

मझिआंव. मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी नंदू राम के 40 वर्षीय पुत्र और सीआरपीएफ के जवान अंगद कुमार का जम्मू-कश्मीर में इलाज के दौरान निधन हो गया. बुधवार देर शाम शहीद का शव उनके पैतृक आवास पहुंचा. जैसे ही शव घर आया, लोगों का हुजूम अंतिम दर्शन के लिए जमा हो गया और परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गयी. गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार से पहले सीआरपीएफ 172 बटालियन के असिस्टेंट कमांडर अमित किशोर के नेतृत्व में बटालियन के जवानों ने शहीद के सम्मान में फ्लैग मार्च किया. शव को तिरंगे में लपेटकर जवानों ने अंतिम सलामी दी. इसके बाद बटालियन के जवानों ने तीन राउंड फायर कर शहीद को नम आंखों से विदाई दी. भारी संख्या में उपस्थित लोगों की आंखें भी नम हो गयीं. विदित हो कि शहीद जवान अंगद कुमार जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ 237 बटालियन में तैनात थे. अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. अंगद कुमार अपने पीछे मां, पिता, पत्नी और एक पुत्र सहित पूरा परिवार छोड़ गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola