सिकरिया में हाथियों के झुंड में फसलों को किया बर्बाद

डंडई प्रखंड के गांवों में हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
डंडई प्रखंड के गांवों में हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत प्रतिनिधि, गढ़वा डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत के दर्जनों गांवों में हाथियों के आतंक से लोग परेशान हैं. सिकरिया, लोरा, चकरीडोरी, महुंदण्ड, तसरार, सोती, कपराठ, टोरी कला समेत अन्य गांव आये दिन हाथियों के हमले का शिकार बन रहे हैं. कुछ ही दिन पहले टोरी कला से सटे मेराल प्रखंड के बानाजंघ गांव में बहेरवा निवासी एक व्यक्ति को हाथियों ने कुचलकर मार डाला था. शुक्रवार पंचायत के सिकरिया गांव में हाथियों के झुंड ने गांव में लगी धान और मकई की फसल को रौंदकर और खाकर बर्बाद कर दिया. रघुनाथ विश्वकर्मा, सूर्य देव विश्वकर्मा और शिव कुमार सिंह के खेतों में लगे पांच एकड़ धान के फसल बर्बाद हो गये. इसी तरह राजनाथ भुइयां, प्रभु भुइयां और रामेश्वर भुइयां के मकई के खेत भी हाथियों से प्रभावित हुए. कुछ घरों को हाथियों ने सूंड़ से मारकर गिरा दिया. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के डर के कारण वे रात में स्कूलों में सोने को मजबूर हैं. वन विभाग की टीम मौके पर गयी, लेकिन हाथियों को भगाने में असफल रही. इसके बावजूद अभी तक कोई स्थायी उपाय नहीं किया गया. ग्रामीण इस स्थिति से आक्रोशित हैं और लोरा, सिकरिया और टोरिकला के लोग शुक्रवार को वन विभाग में अपनी समस्याएं दर्ज करा चुके हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




