बेटे को जहर देने के बाद पिता ने भी खाया जहर

गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी गांव निवासी जगदीश बियार ने अपने आठ वर्षीय पुत्र को जहर देने के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया़ दोनों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिये गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ इलाज के दौरान जगदीश बियार के इलाजरत आठ वर्षीय पुत्र […]
गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी गांव निवासी जगदीश बियार ने अपने आठ वर्षीय पुत्र को जहर देने के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया़ दोनों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिये गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ इलाज के दौरान जगदीश बियार के इलाजरत आठ वर्षीय पुत्र दीपक बियार ने अपने चाचा बलराम बियार को घटना के संबंध में पूरी जानकारी दी़
उसके चाचा बलराम बियार ने बताया कि दीपक राशन दुकान पर पिता के साथ चावल लेने गया था़ रास्ते में उसके पिता ने कोल्ड ड्रिंक खरीदा और उसमें सलफास डालकर दीपक को पिलाया तथा स्वयं भी पी लिया़ शनिवार की शाम जगदीश बियार व उसकी पत्नी के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




