गरीब की बिटिया की शादी में सहयोग दिया

Published at :14 Apr 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
गरीब की बिटिया की शादी में सहयोग दिया

गढ़वा : मिशन जन कल्याण‎ के तहत गरीब बिटिया की शादी में सहयोग का सिलसिला जारी रहेगा. साथ ही गरीबों के श्राद्ध व आपदा पीड़ितों के सहयोग का क्रम भी चलता रहेगा. उक्त बातें समाजसेवी नरेश सिंह ने मझिआंव प्रखंड के कई गावों में आयोजित समारोह के दौरान शादी में आर्थिक‎ सहयोग प्रदान करते हुए […]

विज्ञापन
गढ़वा : मिशन जन कल्याण‎ के तहत गरीब बिटिया की शादी में सहयोग का सिलसिला जारी रहेगा. साथ ही गरीबों के श्राद्ध व आपदा पीड़ितों के सहयोग का क्रम भी चलता रहेगा.
उक्त बातें समाजसेवी नरेश सिंह ने मझिआंव प्रखंड के कई गावों में आयोजित समारोह के दौरान शादी में आर्थिक‎ सहयोग प्रदान करते हुए कही. इस दौरान पुरहे पंचायत के गवरवाटोला निवासी लखन पासवान, राम टहल रजवार, सुदर्शन रजवार, विष्णु रजवार, रामरेखा रजवार, राटा रजवार, नरेश रजवार, राजेंद्र रजवार, अशोक रजवार, बूटन रजवार, उमाशंकर ठाकुर, दिलीप ठाकुर, अखिलेश रजवार, रामचंद्र बैठा, राजेश्वर बैठा, राजेंद्र रजवार छोटा, पचू रजवार, रामबली ठाकुर, रामप्रवेश यादव, सकूर अंसारी, अल्मुद्दीन अंसारी, रोजिद अंसारी, नंदू रजवार, देवनकारा के दशरथ राम, कृष्णा विश्वकर्मा, राजाराम पासवान, सुमन पासवान, संजय पासवान, मुखलाल विश्वकर्मा, कुलदेव यादव, परसूराम यादव, जगु विश्वकर्मा, चंद्रदेव पासवान व शिव यादव की बिटिया की शादी में उन्होंने आर्थिक सहयोग प्रदान किया. इस मौके पर गवरवा टोला के मृतक प्रसाद बैठा की पत्नी व देवनकारा में लू लगने से मरी तेतरी देवी के पति विनोद पासवान से मिल कर सांत्वना व सहयोग प्रदान किया. मौके पर पंसस ललू बैठा, पंसस बोदरा मुन्ना सिंह, तलसबरिया पंसस शाहिद खान, वार्ड धर्मेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola