दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

वंशीधर नगर : स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सह ऑटो चालक छोटन उरांव व जंगीपुर निवासी अरुण ठाकुर को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेज दिया है. घटना सोमवार शाम की है. पीड़िता सीमा (काल्पनिक नाम) अपने ननिहाल (करकचिया) में अपने घर दहेड़िया जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी, इसी बीच […]
विज्ञापन
वंशीधर नगर : स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सह ऑटो चालक छोटन उरांव व जंगीपुर निवासी अरुण ठाकुर को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेज दिया है. घटना सोमवार शाम की है.
पीड़िता सीमा (काल्पनिक नाम) अपने ननिहाल (करकचिया) में अपने घर दहेड़िया जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी, इसी बीच छोटन उरांव ऑटो लेकर पहुंचा तथा लड़की को ऑटो पर बैठा लिया. ऑटो पर एक अन्य लड़का सह जंगीपुर निवासी अरुण ठाकुर भी बैठा हुआ था. शाम होने पर जब पीड़िता घबराने लगी, तो ऑटो चालक भवनाथपुर मार्ग पर निकला तथा तुलसीदामर घाटी के पास सुनसान जगह में ऑटो रोक कर पीड़िता को धमकी देकर बारी-बारी से दुष्कर्म करने लगे.
इसी बीच ऊपर सड़क पर आवाज सुनाई पड़ी, तो ऑटो चालक भी सड़क की अोर भागने लगा, जिसे सड़क पर मौजूद ग्रामीण ने पकड़ लिया तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दिया. थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में तुरंत पुलिस घाटी में पहुंची तथा ऑटो चालक छोटन उरांव को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे आरोपी अरुण ठाकुर को जंगीपुर स्थित उसके सैलून दुकान से मंगलवार की सुबह पकड़ लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच व 164 के तहत बयान कलमबंद कराने के लिए गढ़वा भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




