जून में 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2017 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन गढ़वा : आदर्श विवाह समारोह आयोजन समिति और अखिल विश्व गायत्री परिवार गढ़वा के पदधारियों की बैठक रविवार को स्थानीय मां तारा मंडपम में समिति के अध्यक्ष विजय कुमार केसरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें वर्ष 2017 में होनेवाले सातवें आदर्श सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन पर चर्चा की […]
विज्ञापन
आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
गढ़वा : आदर्श विवाह समारोह आयोजन समिति और अखिल विश्व गायत्री परिवार गढ़वा के पदधारियों की बैठक रविवार को स्थानीय मां तारा मंडपम में समिति के अध्यक्ष विजय कुमार केसरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें वर्ष 2017 में होनेवाले सातवें आदर्श सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन पर चर्चा की गयी.
बैठक में अध्यक्ष विजय कुमार केसरी ने कहा कि अभीतक इस साल के 26 जोड़ों का शादी के लिए आवेदन प्राप्त हो चुका है. इन आवेदनों की जांच कर इसमें जरूरतमंदों का चयन किया जायेगा.
श्री केसरी ने गायत्री परिवार के साथ मिल कर समिति के बैनर तले अबतक 123 जोड़ों की शादी सफलता पूर्वक कराने के लिए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने पदाधिकारियों की राय को देखते हुए इस साल 25 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया. उन्होंने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि पिछले साल जो 27 जोड़ों की शादी करायी गयी, उनमें से किसी भी कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिया गया.
जबकि उनके द्वारा सभी कन्याओं से संबंधित फाइल बना कर जिला समाज कल्याण विभाग को समय पर दे दिया गया था. उन्होंने इस मामले में प्रशासन पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया. बैठक में उपाध्यक्ष प्रदीप केसरी ने कहा कि जितने लोग अपने शादी में फिजूलखर्ची करते हैं, उन्हें फिजूलखर्ची रोककर इस प्रकार के आदर्श विवाह समारोह के माध्यम से शादी करनी चाहिए.
इस साल के शादी की तारीख के लिए जून महीने में किसी अनुकूल दिन तय करने पर विचार किया गया. इसके लिए आगामी 23 अप्रैल को पुन: बैठक किया जायेगा. इस साल के नये जोड़ों का चयन कर फाइनल सूची बनाने का जिम्मा दीपक तिवारी को दिया गया. इसके पूर्व बैठक में वर्ष 2016 के आयोजन में हुए आय-व्यय को प्रस्तुत किया गया. बैठक का संचालन समिति के महासचिव प्रो उमेश सहाय ने किया. इस मौके पर उपाध्यक्ष संतोष केसरी, ओमप्रकाश केसरी, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, रविंद्र जायसवाल, कमलेश कुमार गुप्ता, अशोक केसरी, सरयू प्रसाद केसरी, अजय साहू, रवींद्र केसरी, उदय गुप्ता, विवेक केसरी, रवि केसरी, शंभु केसरी आदि ने भी विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




