बच्चों के चेहरों पर लौटायेंगे मुस्कान : एसपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2017 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

डीआइजी पलामू के निर्देश पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के लिए शुरू किया गया तारे जमीं पर कार्यक्रम गढ़वा : पलामू के पुलिस उप महानिरीक्षक विपुल शुक्ला के निर्देश पर रविवार को गढ़वा थाना परिसर में तारे जमीं पर नामक कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री आलोक ने किया. मौके पर भाजपा नेता अलखनाथ […]
विज्ञापन
डीआइजी पलामू के निर्देश पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के लिए शुरू किया गया तारे जमीं पर कार्यक्रम
गढ़वा : पलामू के पुलिस उप महानिरीक्षक विपुल शुक्ला के निर्देश पर रविवार को गढ़वा थाना परिसर में तारे जमीं पर नामक कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री आलोक ने किया. मौके पर भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय भी उपस्थित थे़ इस मौके पर एसपी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत नक्सल प्रभावित सुदूर इलाकों के बच्चों के लिए किताब, कपड़े, खिलौना आदि का संग्रह कर उसे वितरित करना है़ इसके लिए शहर के लोगों से अपील किया गया है कि वे घर में पड़े इस तरह के चीजों को दें,
जिससे जरूरतमंद बच्चों के बीच वितरित किया जा सके और उनके चेहरे पर मुस्कान लौट सके. उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि नक्सल प्रभावित गांवों में बच्चों के बीच इस तरह की सुविधा उपलब्ध करा कर उन्हें खुशहाल बनाया जा सके़ एसपी ने कहा कि सुदूर इलाके के बच्चे बाजार घूमने, पढ़ने, लिखने व मिठाई खाने के लिए लालायित रहते हैं. उनके घर व गांव के आसपास यह सुविधा उपलब्ध नहीं है और न ही वे इसके लिए सक्षम हैं. इसलिए पुलिस उप महानिरीक्षक ने इस योजना को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया है़ इसी संकल्प के तहत गढ़वा में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है़
मौके पर भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने 5000 रुपये की सामग्री इस अभियान में देने की घोषणा की़ उन्होंने कहा कि पुलिस का यह प्रयास काफी प्रशंसनीय है़ इस कार्यक्रम के तहत निश्चित रूप से सुदूर नक्सल क्षेत्रों के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौटेगी़ इस अभियान को सफल बनाने में सभी के सहयोग की आवश्यकता है़ इस मौके पर वार्ड पार्षद पूनम चंद कांस्यकार, समाजसेवी, उमेश कश्यप उर्फ फंटूश, दौलत सोनी आदि ने इस अभियान को सफल बनाने के लिये अपनी तरफ से खिलौने पुस्तक आदि दिये़
इस मौके पर एएसपी अभियान सदन कुमार, एसडीपीओ समीर तिर्की, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी प्रियशीला पूर्ति, संजय सोनी, विजय केसरी,संतोष केसरी, अवधेश प्रसाद कुशवाहा, वार्ड पार्षद अमरदीप बैठा, अशोक विश्वकर्मा, एएसआइ अभिमन्यु सिंह, नंद कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




