200 मरीजों का इलाज हुआ

Published at :09 Apr 2017 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
200 मरीजों का इलाज हुआ

रंका : सर्वेश्वरी समूह शाखा रंका द्वारा ठाकुरबाड़ी मंदिर स्थित आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया. इसमें 200 रोगियों की जांच कर निःशुल्क दवा दी गयी. समूह के मंत्री मोरध्वज प्रसाद सिंह ने बताया कि आयुर्वेद होमियोपैथ से संबंधित 125, मिर्गी-फरका के 50 व हृदय रोग के 50 मरीजों की जांच कर उचित दवा […]

विज्ञापन

रंका : सर्वेश्वरी समूह शाखा रंका द्वारा ठाकुरबाड़ी मंदिर स्थित आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया. इसमें 200 रोगियों की जांच कर निःशुल्क दवा दी गयी.

समूह के मंत्री मोरध्वज प्रसाद सिंह ने बताया कि आयुर्वेद होमियोपैथ से संबंधित 125, मिर्गी-फरका के 50 व हृदय रोग के 50 मरीजों की जांच कर उचित दवा दी गयी.उन्होंने बताया कि वाराणसी से आये चिकित्सक डॉ तेज बहादुर सिंह ने मिर्गी व फरका, डॉ अशोक कुमार हर्ट, डॉ उपेंद्र कुमार होमियोपैथ का इलाज किया. मौके पर समूह के कुमार गोवर्धन प्रसाद सिंह, इंदिरा सिंह, कांति सिंह, कुमार गौरव सिंह, अजय कुमार सिंह, मुनि सिंह, उर्मिला देवी, शिवकुमार विश्वकर्मा, राजकुमार यादव,सुनील यादव ने बाहर से आये रोगियों की मदद की. इस अवसर पर कुमार गोवर्धन प्रसाद सिंह ने बताया कि समूह द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए समय-समय पर कई कल्याणकारी योजना चलाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola