अवैध बूचड़खाने बंद होंगे

Published at :09 Apr 2017 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध बूचड़खाने बंद होंगे

गढ़वा : गढ़वा एसडीओ प्रदीप कुमार ने गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में बिना अनुज्ञप्ति के चल रहे सभी वधशाला एवं बूचड़खाना को बंद करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने सभी बीडीओ एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि वे अवैध वधशाला को चिह्नित करें और उसे बंद कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने बताया कि जो वधशाला […]

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा एसडीओ प्रदीप कुमार ने गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में बिना अनुज्ञप्ति के चल रहे सभी वधशाला एवं बूचड़खाना को बंद करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने सभी बीडीओ एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि वे अवैध वधशाला को चिह्नित करें और उसे बंद कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने बताया कि जो वधशाला चल रहे हैं ,

उसके संचालक व मालिक को नोटिस निर्गत कर दो दिनों के अंदर अनुज्ञप्ति दिखाने के निर्देश दिये गये हैं. अनुज्ञप्ति नहीं दिखानेवाले वधशाला को अवैध मानते हुए तत्काल बंद करने के आदेश जारी किये जायेंगे़ उन्होंने बताया कि वधशाला संचालक को पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, नगर पंचायत द्वारा लाइसेंस प्राप्त करना है़ जिनके पास अनुज्ञप्ति उपलब्ध है, उनकी दुकान बंद नहीं की जायेगी. उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस संबंध में उपायुक्त को निर्देश जारी किया गया है़ इसके आलोक में उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी नामित किया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola