गढ़वा में बच्चे की मौत झोलाछाप डॉक्टर फरार

Published at :31 Mar 2017 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा में बच्चे की मौत झोलाछाप डॉक्टर फरार

भवनाथपुर : भवनाथपुर के झोला छाप चिकित्सक अशोक कुमार के गलत इलाज के कारण बुधवार को आठ माह के बच्चे की मौत हो गयी.आक्रोशित परिजनों ने देर शाम क्लिनिक में हंगामा किया. मौका देख आरोपी झोला छाप चिकित्सक भाग गया. इधर परिजनों ने थाना में आरोपी चिकित्सक के विरुद्व मामला दर्ज करने के लिए लिखित […]

विज्ञापन
भवनाथपुर : भवनाथपुर के झोला छाप चिकित्सक अशोक कुमार के गलत इलाज के कारण बुधवार को आठ माह के बच्चे की मौत हो गयी.आक्रोशित परिजनों ने देर शाम क्लिनिक में हंगामा किया. मौका देख आरोपी झोला छाप चिकित्सक भाग गया. इधर परिजनों ने थाना में आरोपी चिकित्सक के विरुद्व मामला दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया है. मृतक के पिता रामलखन राम व माता किरण देवी ने बताया कि उनके बच्चे की तबीयत खराब थी. चिकित्सक अशोक ने मामूली बुखार बताते हुए बच्चे को इंजेक्शन लगाया और दवा देकर घर ले जाने के लिए कहा़ घर लौटने के बाद बच्चे की स्थिति में जब कोई सुधार नहींहुआ, तो परिजन दुबारा बच्चे को लेकर उसके पास पहुंचे.
चिकित्सक ने पुन: दवा देकर बोला कि घर जाइये, बच्चा ठीक हो जायेगा़ मंगलवार की रात बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन बच्चे को लेकर रात में ही चिकित्सक अशोक के घर पहुंचे. जब अशोक ने बच्चे की स्थिति देखी तो उसने इलाज करने से इनकार कर दिया और अस्पताल ले जाने को कहा. इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गयी़
जांच में निकला मलेरिया
बच्चे के पिता रामलखन राम ने कहा कि बच्चे के खून जांच में मलेरिया पाया गया, लेकिन अशोक कुमार ने मलेरिया की दवा न चलाकर पैसे के लालच में गलत तरीके से इलाज किया़ इस कारण उसके बच्चे की मौत हो गयी़
रामलखन ने कहा कि उक्त चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया़ लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है़ उसने कहा कि जेवर बेच कर बच्चे के इलाज के लिए पैसे का इंतजाम किया था.
लिखित आवेदन नहीं दिया : थाना प्रभारी
इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बच्चे के माता-पिता थाना में आये थे़ लेकिन उन्होंने लिखित आवेदन नहीं दिया है़ दूसरे दिन बुलाये थे, लेकिन वे नहीं आये़ उनका नाम और पता भी उन्हें मालूम नहीं है़
आरोप गलत है: डॉ अशोक
इस संबंध में अपने ऊपर लगे आरोप को झोला छाप चिकित्सक अशोक कुमार ने पूरी तरह गलत बताया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola