रौनियार समाज को शिक्षित होना जरूरी : श्रवण गुप्ता

Published at :27 Mar 2017 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
रौनियार समाज को शिक्षित होना जरूरी : श्रवण गुप्ता

गढ़वा : आबादी हमारी, राज किसी दूसरे की नहीं चलेगी. उक्त बातें झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता ने रविवार को गढ़वा के आरके पब्लिक स्कूल के परिसर में कही. इससे पूर्व महाराजा हेमू जी की चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने कें बाद अध्यक्ष श्री गुप्ता के साथ प्रदेश महासचिव […]

विज्ञापन
गढ़वा : आबादी हमारी, राज किसी दूसरे की नहीं चलेगी. उक्त बातें झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता ने रविवार को गढ़वा के आरके पब्लिक स्कूल के परिसर में कही. इससे पूर्व महाराजा हेमू जी की चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने कें बाद अध्यक्ष श्री गुप्ता के साथ प्रदेश महासचिव बिनोद बिहारी गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष संजय गुप्ता विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी के साथ जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार ने आगे कहा कि शिक्षा का ज़ोर अपने समाज के लोगों में भरना है, बिना दहेज के शादी -विवाह पर जोड़ देना है. हमारे समाज के बेटों ने 19 मार्च को रांची के वैवाहिक परिचय सम्मेलन में बिना दहेज के शादी करने का ऐलान किया. वहीं प्रदेश महासचिव बिनोद जी ने कहा कि हमारी आबादी झारखंड में पांच से सात प्रतिशत है, लेकिन इतनी बड़ी आबादी के बाद भी हमारा एक भी प्रतिनिधि विधानसभा में नहीं है.
मेरा मानना है कि शिक्षित समाज हमारा हो, भ्रूण हत्या अपने समाज में रोक लगानें की ज़रूरत है. वहीं रौनियार वैश्य समाज गढवा के दूसरे मिलन समारोह में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, दामोदर प्रसाद गुप्ता के साथ मीडिया प्रभारी गौतम गुप्ता ने कहा कि समाज अब बुलंद हो गया है. सभा का संचालन सचिव उदय गुप्ता व धन्यवाद कोषाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola