75 लाख की वसूली के निर्देश

Published at :23 Mar 2017 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
75 लाख की वसूली के निर्देश

गढ़वा : गढ़वा जिले के 13 प्रखंड की 13 पंचायतों में मनरेगा कार्यों की प्रथम चरण की जनसुनवाई में 75 लाख रुपये की वसूली की अनुशंसा की गयी है़ जनसुनवाई के लिए गठित ज्यूरी मंडली ने संबंधित बीडीओ को सात दिनों के अंदर इस राशि की वसूली कर सरकारी खाते में जमा करने के निर्देश […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिले के 13 प्रखंड की 13 पंचायतों में मनरेगा कार्यों की प्रथम चरण की जनसुनवाई में 75 लाख रुपये की वसूली की अनुशंसा की गयी है़ जनसुनवाई के लिए गठित ज्यूरी मंडली ने संबंधित बीडीओ को सात दिनों के अंदर इस राशि की वसूली कर सरकारी खाते में जमा करने के निर्देश दिया है. साथ ही इसमें दोषी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने एवं बरखास्तगी की कार्रवाई भी हो सकती है़
कार्रवाई की चपेट में संबंधित पंचायत के रोजगार सेवक, बीपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर, मेठ एवं मुखिया के साथ बीडीओ व अन्य वरीय पदाधिकारी भी आ सकते हैं. इसमें विशुनपुरा की सरांग पंचायत में हुई जनसुनवाई में 5.30 लाख, केतार प्रखंड की लोहरगाड़ा पंचायत में 14 लाख, गढ़वा की नवादा पंचायत में 6.70 लाख, कांडी प्रखंड की बलियारी पंचायत में12 लाख, मेराल की खोरीडीह पंचायत में 6.11 लाख, रंका प्रखंड की कंचनपुर पंचायत में चार लाख, भवनाथपुर की मझिगावां पंचायत में दो लाख रुपये आदि शामिल है़
सामाजिक अंकेक्षण एवं जनसुनवाई में जो मामले सामने आये हैं, उसमें मुख्य रूप से मनरेगा कार्य को जेसीबी से काम कराने, मस्टर रॉल फरजी भरकर भुगतान करने, मजदूरों को मजदूरी देकर बाद में खाते से राशि निकाल कर वापस ले लेने, कम काम के बदले ज्यादा भुगतान लेने, एक-दो व्यक्ति के माध्यम से पंचायत की कई योजनाओं को पूरा कराने आदि शामिल है़ अब इस जिले में दूसरे चरण का सामाजिक अंकेक्षण 23 मार्च से शुरू होगा़ इसमें शेष बचे प्रखंडों की चयनित पंचायतों में यह अंकेक्षण चलेगा़ 29 मार्च को दूसरे चरण की जन सुनवाई पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित की जायेगी तथा 30 मार्च को जिला स्तर पर अंकेक्षण कार्य में लगे सभी सदस्यों की बैठक रखी गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola