आधुनिक तरीके से खेती करें किसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2017 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

रंका. प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन रंका एसडीओ जावेद अनवर इदरिशि, जिला कृषि पदाधिकारी रविश चंद्र व जिप सदस्य उमा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि किसान समाज के आर्थिक सुधार का मूल आधार […]
विज्ञापन
रंका. प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन रंका एसडीओ जावेद अनवर इदरिशि, जिला कृषि पदाधिकारी रविश चंद्र व जिप सदस्य उमा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि किसान समाज के आर्थिक सुधार का मूल आधार हैं. किसानों का सीधा संबंध कृषि से है और कृषि उपज पर अर्थव्यवस्था काफी हद तक निर्भर करती है़ इसलिए किसानों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है.
उन्होंने कहा कि किसान और बेहतर तरीके से उपज कैसे बढ़ायें, इसके लिए कृषि के आधुनिक तरीकों को जानना आवश्यक है़ किसानों को वैज्ञानिक ढंग खेती करने के लिए सरकार भिन्न-भिन्न औजार ,खाद, बीज, कीड़ों को मारने वाली दवाइयां और सिंचाई की व्यवस्था करा रही है. कुछ किसान जागरूक हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तम किस्म की खेती करने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी,तो गांव का विकास होगा. उन्होंने किसानों को मशरूम की खेती करने पर बल दिया. उन्होंने कहा मशरूम के खेती के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है. उन्होंने बैंक कर्मचारियों को किसानों को मदद करने की बात कही. जिला कृषि पदाधिकारी रविश चंद्र ने कहा कि किसानों को जागरूक और क्रियाशील होना बहुत जरूरी है. उन्होंने किसानों को परती खेतों में वैज्ञानिक तकनीकी से कटाई और बुवाई करने पर बल दिया.
मेला मे 17 स्टॉल लगाये गये थे
किसान मेला में पशुपालन, मछली पालन और दूध उत्पादन के लिए जागरूक किया गया. मेला में 17 स्टॉल लगाये गये थे. इसमें उत्तम किस्म के फसल लाने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया. सभा को जिला पशुपालन पदाधिकारी अशोक कुमार अरुण, जिला मत्स्य पदाधिकारी मोजाहिद अंसारी, प्रगतिशील किसान मोती महतो, नूरमोहम्मद अंसारी, उमा देवी ने भी संबोधित किया. इस मौके पर उप परियोजना निदेशक योगेंद्रनाथ सिंह, डा अखिलेचंद्र मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि सुनील माली, बीस सूत्री अध्यक्ष कमलेश नंदन सिन्हा, शिवशंकर सोनी, पूर्व मुखिया पारसनाथ पांडेय, जनेश्वर तिवारी, तकनीशियन अजय साहु, जिला परामर्शदर्शी जितेंद्र कुमार उपाध्याय, प्रमुख लिलावती देवी, धनंजय सिंह, पंकज कुमार, राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




