मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

भंडरिया : भंडरिया थाना प्रभारी जयराम प्रसाद व एसआइ लक्ष्मीकांत पांडेय ने संयुक्त कार्रवाई कर मोटरसाइकिल चोर को दबोचा लिया है़ प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के चांदो स्थित कुरडीह निवासी शिवशंकर सिंह 27 फरवरी को बड़गड़ बाजार करने आया था. इसी क्रम में उसकी हीरो ग्लैमर मोटरसाईकि चोरी हो गयी थी. इसकी प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
भंडरिया : भंडरिया थाना प्रभारी जयराम प्रसाद व एसआइ लक्ष्मीकांत पांडेय ने संयुक्त कार्रवाई कर मोटरसाइकिल चोर को दबोचा लिया है़ प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के चांदो स्थित कुरडीह निवासी शिवशंकर सिंह 27 फरवरी को बड़गड़ बाजार करने आया था. इसी क्रम में उसकी हीरो ग्लैमर मोटरसाईकि चोरी हो गयी थी. इसकी प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात भंडरिया पुलिस द्वारा कई दिनों से अनुसंधान किया जा रहा था. अनुसंधान के दौरान ही भंडरिया निवासी स्व. याकुब लकड़ा का पुत्र शशिकांत लकड़ा उर्फ झीरगा के पास से मोटरसाइकिल बरामद हुआ. पकड़े जाने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करने का अपराध स्वीकार किया. तत्पश्चात उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




