ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Updated at :04 Mar 2014 6:20 AM
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव प्रखंड के मोरबे पंचायत के मुखिया इंद्रावती देवी के आवास पर ग्रामीणों ने जम कर प्रदर्शन व नारेबाजी की. ग्रामीण बीपीएल के 17 स्कोर में गड़बड़ी का आरोप लगा कर प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि सरकार द्वारा 17 स्कोर तक बीपीएल का सूची बनायी गयी […]

विज्ञापन

मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव प्रखंड के मोरबे पंचायत के मुखिया इंद्रावती देवी के आवास पर ग्रामीणों ने जम कर प्रदर्शन व नारेबाजी की. ग्रामीण बीपीएल के 17 स्कोर में गड़बड़ी का आरोप लगा कर प्रदर्शन कर रहे थे.

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि सरकार द्वारा 17 स्कोर तक बीपीएल का सूची बनायी गयी है, लेकिन स्थानीय डीलर के मिलीभगत से 10 स्कोर तक के लाभुकों की सूची ही बनी है. इसके कारण 300 गरीब राशन से वंचित हो रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक वरीय पदाधिकारी इसका फैसला नहीं करेंगे, तब तक वे नया बीपीएल का राशन नहीं लेंगे. ग्रामीणों ने कहा कि पुराने बीपीएल में डीलर द्वारा 60 रुपये लेकर 35 की जगह 32 किलो अनाज दिया जा रहा है.

ग्रामीणों ने बीपीएल सर्वेक्षण में दलितों के अनदेखी करने का भी आरोप लगाते हुए पुन: सर्वेक्षण कराने की मांग की है. उधर फूलमति देवी, अफरोजा बीबी, मुस्तरी बीबी, अनिता देवी, सुनीता देवी आदि महिलाओं ने बताया कि इंदिरा आवास में बिचौलिये द्वारा 5-5 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने कहा कि एक वर्ष से वृद्धावस्था पेंशन का 1.97 लाख रुपये जमा है. मुखिया द्वारा जांच कराने के नाम पर पेंशन दिलाने में कोई पहल नहीं की जा रही है. मुखिया इंद्रावती देवी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लगाये जा रहे आरोप निराधार है. इस मौके पर प्रदर्शन करनेवालों में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, बुचन पासवान, रमरजीया कुंवर, सुधीर कुमार, संजीत कुमार, मधु देवी, शिवलाल साव, लक्ष्मण प्रजापति सहित आधा दर्जन गांव के लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola