मधुमक्खियों के हमले में कई घायल

Updated at :02 Mar 2014 6:21 AM
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले में कई घायल

प्रशासनिक भवन गेट जाम किये हुए थे मजदूर भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर टाउनशिप स्थित सेल आरएमडी के प्रशासनिक भवन के गेट को शनिवार को दोपहर एक बजे मजदूर जाम किये हुए थे. सुरक्षा के मद्देनजर सीआइएसएफ के जवान भी वहां मौजूद थे. आधे घंटे के बाद ही मधुमक्खियों ने जाम कर रहे मजदूरों के ऊपर […]

विज्ञापन

प्रशासनिक भवन गेट जाम किये हुए थे मजदूर

भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर टाउनशिप स्थित सेल आरएमडी के प्रशासनिक भवन के गेट को शनिवार को दोपहर एक बजे मजदूर जाम किये हुए थे. सुरक्षा के मद्देनजर सीआइएसएफ के जवान भी वहां मौजूद थे. आधे घंटे के बाद ही मधुमक्खियों ने जाम कर रहे मजदूरों के ऊपर हमला बोल दिया.

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एटक के जिलाध्यक्ष गणोश सिंह सहित करीब 70-80 मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गये. किसी तरह भाग कर मजदूरों ने इस मुसीबत से दामन बचाया. इस कारण करीब आधे घंटे से किया गया यह जाम समाप्त हो गया. मधुमक्खियों के हमले में सीआइएसएफ के दो-तीन जवान भी जख्मी हुए हैं. सबसे अधिक जख्मी गणोश सिंह हुए हैं. मधुमक्खियों के काटने से उनका मुंह बुरी तरह फूल गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola