सबका साथ-सबका विकास मिशन के तहत हो रहा है काम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने किया सदर अस्पताल में चहारदीवारी का शिलान्यास 89 लाख रुपये की आयेगी लागत गढ़वा : विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शुक्रवार को गढ़वा सदर अस्पताल परिसर में चहारदिवारी निर्माण की आधारशिला रखी़ भवन निर्माण विभाग की ओर से करीब 89 लाख रुपये की लागत से सदर अस्पताल परिसर के सामने चहारदीवारी के […]
विज्ञापन
विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने किया सदर अस्पताल में चहारदीवारी का शिलान्यास
89 लाख रुपये की आयेगी लागत
गढ़वा : विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शुक्रवार को गढ़वा सदर अस्पताल परिसर में चहारदिवारी निर्माण की आधारशिला रखी़
भवन निर्माण विभाग की ओर से करीब 89 लाख रुपये की लागत से सदर अस्पताल परिसर के सामने चहारदीवारी के अलावा नाली व पीसीसी पथ का निर्माण भी किया जायेगा़ इस मौके पर विधायक श्री तिवारी ने कहा कि चहारदीवारी के अभाव में सदर अस्पताल परिसर में आवारा पशुओं के घुस जाने से परेशानी हो रही थी़
साथ ही भूमि का अतिक्रमण भी किया जा रहा है़ उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में विकास के सभी तरह के कार्य किये जा रहे है़ं मुख्य रूप से आवागमन की सुविधा सुगम बनाने के लिए सभी क्षेत्र में जरूरत अनुसार सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है़ रंका, रमकंडा, गढ़वा, मेराल , चिनियां प्रखंड में नये सड़कों के निर्माण के साथ- साथ जर्जर हो चुके सड़कों का भी नवीनीकरण किया जा रहा है़ उन्होंने कहा कि इसके अलावा पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा आदि से संबंधित योजनाएं भी विधानसभा में चल रही है़
भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास मिशन के तहत वैसे क्षेत्र जो अब तक पिछड़े हुए थे या जानबूझकर उपेक्षित छोड़ दिये गये थे, वहां भी विकास योजनाएं धरातल पर उतार रही है़ं भ्रष्ट पदाधिकारी लगातार निगरानी के हाथों पकड़ाकर जेल जा रहे है़ं सीएनटी व एसपीटी में संशोधन के कारण विकास के रास्ते खुल गये है़
शिलान्यास के मौके पर नगरपंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी, वार्ड पार्षद पूनमचंद्र कांस्यकार, करीमन बघेल, अमरदीप बैठा, प्रभारी सिविल सर्जन बिंदेश्वर रजक, भाजपा नेता संतोष केसरी, चंदन जायसवाल, मुरलीश्याम तिवारी आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




