संत शिरोमणि के बताये मार्ग पर चलें

Published at :11 Feb 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
संत शिरोमणि के बताये मार्ग पर चलें

नगरऊंटारी : प्रखंड के पाल्हेकला ग्राम में अनोखा क्लब के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने फीता काट कर व संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. इस अवसर पर वक्ताअों ने संत शिरोमणि रविदास जी के जीवनी पर […]

विज्ञापन
नगरऊंटारी : प्रखंड के पाल्हेकला ग्राम में अनोखा क्लब के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने फीता काट कर व संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. इस अवसर पर वक्ताअों ने संत शिरोमणि रविदास जी के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने की अपील की.
प्रत्येक वर्ष क्लब के सदस्यों द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती समारोह आयोजित करने के लिए हिंदू सेना के सदस्यों ने अनोखा क्लब के सदस्यों को लाठी व तलवार भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर अनोखा क्लब के अध्यक्ष नितेश कुमार, सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष बसंत कुमार, लव कुमार, ज्ञानचंद कुमार, गौतम कुमार, हिंदू सेना के अध्यक्ष विनीत कुमार शरद, सचिव चंदन सिंह, सोनू कसेरा, राजू कुमार, सुमित कुमार, विवेकानंद, नवजवान संघर्ष मोरचा के लवली आनंद, लोजपा नेता अभय कुमार पांडेय, पूर्व प्रमुख लता देवी, विवेक विभूति, अमरेश कुमार, आशिष कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीणउपस्थित थे.
रंका. रंका प्रखंड के कंचनपुर सामुदायिक भवन के प्रांगण में संत शिरोमणि रविदास की 640 वीं जयंती मनायी गयी़ इसका उदघाटन रंकाकला पंचायत के समाजसेवी राजेश कुमार मधेशिया, मनोज कुमार रवि, शिवशंकर राम,शिवकुमार रवि एवं अजय रविदास ने संयुक्त रूप से किया़
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास मानव समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सोचते थे़ उन्होंने समाज में मानवता का उपदेश दिया़ संत रविदास की मूल वाणी के उपदेश को भजन-कीर्तन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है़
संत रविदास मध्यकालीन भारत के महान संत थे. संत रविदास ने दलित एवं पिछड़ों को आगे बढ़ाने का काम किया़ कार्यक्रम में शिक्षक वीरेंद्र राम,शिवकुमार राम, जवाहर राम,इंद्रदेव राम ने भी अपने विचार व्यक्त किये़ अध्यक्षता अजय रविदास एवं संचालन शिवशंकर राम ने किया़ इस अवसर पर विनोद राम, शिवनारायण राम,केदार राम, ईश्वर राम, दिलीप कुमार रवि, रामजी राम, सत्येंद्र रवि, ललित राम, रामकेश, आकाश दीप सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़
गढ़वा : झारखंड नव निर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर मझिगांवा गांव पहुंच कर संत रविदास की पूजा -अर्चना की और युवाओं को उनके बताये मार्ग पर चलने की अपील की़ इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका जन्म देवभूमि नगरी वाराणसी में हुआ था़
वे जातिवाद के कट्टर विरोधी थे़ जाति धर्म के आधार पर मानव को ऊंच-नीच को विभाजित करनेवाली वर्ण व्यवस्था को उन्होंने खुल कर चुनौती देते हुए कहा था कि सब में हरि है और हरि में सब है़ संत रविदास ने काशी की पारंपरिक एवं रूढ़िवादी मान्यताओं को मन चंगा तो कठौत में गंगा कहकर व्यवहारिक चुनौती दी थी़ श्री सिंह ने कहा कि आज के नेताओं का मन गंदा,अपिवत्र और मैला हो गया है़ नेता वोट के लिए ही संत रविदास को याद करते हैं और सत्ता में आते ही उन्हें भूल जाते है़
ऐसे दल-बदलू नेताओं को सबक सिखाने की आवश्यकता है़ श्री सिंह ने युवाओं से अपील की कि आज रविदास जी की जयंती पर समाज में फैले कुरीति को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा़ स्वच्छ एवं सुंदर समाज के निर्माण के लिये युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है़ इस अवसर पर प्रमोद राम, विनोद राम, इंदल राम, सरोज राम, जितेंद्र कुमार, गणेश राम, अमरीका राम, रामप्रवेश राम, मीडिया प्रभारी राहुल दुबे, दशरथ राम, लालेश्वर राम, राजीव रंजन,राजेंद्र राम, विनय राम,उमेश राम, संजय राम,गौतम कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़
रिपोर्ट जितेंद्र सिंह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola