सुनील दलित मंच के अध्यक्ष बने

Updated at :01 Mar 2014 12:55 AM
विज्ञापन
सुनील दलित मंच के अध्यक्ष बने

गढ़वाः सामाजिक परिवर्तन केंद्र के तत्वावधान में दलित अधिकार सुरक्षा मंच एवं दलित लीगल सेल के गठन के लिए सुनील कुमार गौतम की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इसमें मंच के रघुराई राम एवं प्रदेश के सह संयोजक राजदेव वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसमें सुनील कुमार गौतम को अध्यक्ष, नंदा पासवान को उपाध्यक्ष, […]

विज्ञापन

गढ़वाः सामाजिक परिवर्तन केंद्र के तत्वावधान में दलित अधिकार सुरक्षा मंच एवं दलित लीगल सेल के गठन के लिए सुनील कुमार गौतम की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इसमें मंच के रघुराई राम एवं प्रदेश के सह संयोजक राजदेव वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसमें सुनील कुमार गौतम को अध्यक्ष, नंदा पासवान को उपाध्यक्ष, नान्हू राम को महासचिव, बिगू राम को सचिव, अजमुद्दीन खां को कोषाध्यक्ष, विनय कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी, संजय कुमार गौतम, रामचंद्र राम, नंदलाल मेहता, कर्मदेव राम व बबन कुमार पासवान को संगठन मंत्री बनाया गया.

साथ ही दलित लीगल सेल में रघुराई राम, डॉ लालजी रवि, रामबड़ाई पासवान, अजय राम, विनोद कुमार पाल, मटुकी सिंह व प्रदीप राम को रखा गया. इस मौके पर रघुराई राम ने कहा कि गढ़वा जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की 45 प्रतिशत आबादी है. लेकिन यह समाज पूरी तरह उपेक्षित है. संवैधानिक अधिकार के प्रति इस समाज को जागरूक करने की जरूरत है.

इस दौरान राजदेव राम ने प्रखंड स्तर पर संगठन को बनाने पर जोर दिया. बैठक में संपूर्ण ग्राम विकास केंद्र डालटनगंज के चंदन कुमार, डॉ लालजी रवि, रामबड़ाई पासवान, नान्हू राम, बिगू राम, संजय कुमार गौतम, रामचंद्र राम, नंदा पासवान, वीरेंद्र कुमार, मटुकी सिंह, विनय सिंह, गणोश कुमार, प्रदीप राम, अधिवक्ता अजय राम, अनुज सिंह, अजमुद्दीन खां, राकेश कुमार, विपेश कु मार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola