नाच-गान से पेट नहीं भरेगा : अनंत

Updated at :01 Mar 2014 12:52 AM
विज्ञापन
नाच-गान से पेट नहीं भरेगा : अनंत

नगरऊंटारी, गढ़वाः नाचगान से नवजवानों का पेट नहीं भरेगा, इसके लिए उन्हें रोजगार देना होगा. पावर प्लांट से नौजवानों को रोजगार मिलेगा. फैक्ट्रियां लगेगी. उक्त बातें स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव ने शुक्रवार को कही. वे राज्य संपोषित योजना के तहत 1.63 करोड़ की लागत से अहिपुरवा ग्राम से अलकर तक बनने वाले कालीकरण पथ […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी, गढ़वाः नाचगान से नवजवानों का पेट नहीं भरेगा, इसके लिए उन्हें रोजगार देना होगा. पावर प्लांट से नौजवानों को रोजगार मिलेगा. फैक्ट्रियां लगेगी. उक्त बातें स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव ने शुक्रवार को कही. वे राज्य संपोषित योजना के तहत 1.63 करोड़ की लागत से अहिपुरवा ग्राम से अलकर तक बनने वाले कालीकरण पथ के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. उसका टेंडर आचार संहिता लागू होने से पूर्व करा लिया जायेगा.

पंचायत स्तर व प्रखंड स्तर की योजना को समय के भीतर कराया जायेगा. विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सभी जिले के उपायुक्तों को पंचायत स्तर पर कैंप लगा कर 65 साल से ऊपर आयु वाले बुजुर्गो को पेंशन देने के लिए प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पावर प्लांट उदघाटन के समय यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इसके लिए बीपीएल की बाधता नहीं है. उन्होंने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने को कहा. श्री देव ने कहा कि भवनाथपुर में बनने वाले पावर प्लांट को सरकार ने बजट में शामिल कर लिया है. इसके बाद भी कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाया गया है.

रोजगार के लिए ही पावर प्लांट लगाया जा रहा है, ताकि कोई नवजवान को बाहर नहीं जाना पड़े. उन्होंने कहा कि भानु ने नव जवानों के नाम पर केवल राजनीति की रोटी सेकी. शिलान्यास समारोह को पंचायत की मुखिया मनोरमा देवी, श्याम सुंदर राम, अधिवक्ता संतोष मिश्र, प्रदीप राम ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ पांडेय ने किया. इस मौके पर मुखिया यमुना सेठ, भुनेश्वर तिवारी, संजय पांडेय, बंगाली सिंह, विपिन सिंह, रजनी सिंह, मनोज डॉन, सुधीर प्रसाद, संजय पांडेय तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola